जबलपुर। प्रदेश में मानसून दस्तक देने के बाद रेल मार्ग में पानी भरने एवं पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रेन विलंब से चल रही है। इसे लेकर यात्री परेशान है। विलंब से चल रही ट्रेनों को समय में संचालित करने के लिए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिण है। इसके तहर ट्रेनों को अब रि शिड्यूल कर दिया है। इसमें रीवा से चलने वाली रीवा इतवारी एवं जबलपुर अंबिकापुर ट्रेन सहित आधा दर्जन ट्रेन शामिल है।
रेलवे की जानकारी के अनुसार 30 को प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 13.10 बजे की बजाय अब 01 घण्टे देरी से यानी 14.10 बजे जबलपुर से गन्तव्य के लिए रवाना होगी। इसी तरह 30 जून को रीवा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11756 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 17.20 बजे की बजाय अब 03 घंटे देरी से यानी रात्रि 20.20 बजे रीवा से गन्तव्य के लिए रवाना होगी।
शक्तिपुंज एवं जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस भी रि-शिड्यूल की गईं
गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर – अमरावती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात्रि 21.20 बजे की बजाय अब 4 घण्टे देरी से यानी मध्य रात्रि 01.20 बजे जबलपुर से गन्तव्य के लिए रवाना होगी। इसी तरह दिनांक 29 जून 2023 को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर – हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात्रि 22:20 बजे की बजाय अब 03 घंटे 10 मिनट देरी से यानी मध्य रात्रि 01:30 बजे जबलपुर से गन्तव्य के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 11703 रीवा – डॉक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय रात्रि 23:15 बजे की बजाय अब 05 घण्टे 30 मिनट देरी से यानी भोर 0445 बजे रीवा से गन्तव्य के लिए रवाना होगी। यह समय 29 जून का है।