MP Political News: मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव और अलर्ट रहने को कहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के हिसाब से काम करने का भी निर्देश दिया है।
सीएम ने कहा, ‘विकसित भारत संपर्क यात्रा के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार- प्रसार के लिए भी सभी मंत्रियों को काम करना है। क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक मेल- मुलाकात होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा क्षेत्र और जिलावार प्रभार की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मंत्रालय में आयोजित बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।
बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री @rshuklabjp एवं श्री @JagdishDevdaBJP भी उपस्थित थे। @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/o5PmVtSoaD
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 26, 2023
इस बैठक में कई मंत्रियों ने जिलों की स्थिति के हिसाब से मुख्यमंत्री को सुझाव भी दिए। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में ही सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक ली। मुख्यमंत्री आज शाम ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा भी करने वाले हैं।
वीआईपी आवागमन से लोगों को तकलीफ न होः सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की संभाग प्रभारी, अपर मुख्य सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों के साथ बैठक।
महत्वपूर्ण निर्देश:-
➡️ शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं।
➡️ प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई के अलावा प्रतिदिन समस्याओं का उचित समाधान किया जाए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/2PiGcUNV5V— Jansampark MP (@JansamparkMP) December 26, 2023
सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, कार्यों में पारदर्शिता रहे। सरकार की योजनाओं का सुदृढ़ क्रियान्वयन हो। मॉनिटरिंग की जाए। कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे। मप्र में रेल सुविधाएं बढ़ाने पर अध्ययन कर सुझाव दें। सीएम ने कहा, शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं। वीआईपी के आवागमन से आमजन को कोई तकलीफ ना हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने कहा, मिलों के श्रमिकों को राहत देने का कार्य उज्जैन-इंदौर में हुआ है। जेसी मिल, ग्वालियर के मिल श्रमिक को देनदारी की राशि प्रदान करने के लिए रोडमैप बनाए। अधिकारी प्रशासनिक कसावट पर ध्यान दें। रात्रि विश्राम कर ग्रामों की समस्याएं हल की जाएं।
सामान्य प्रशासन विभाग सीएम अपने पास रखेंगे
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट का विस्तार सोमवार को किया है। अब कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। सोमवार को 28 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। दो उप मुख्यमंत्रियों ने 1 13 दिसंबर को यादव के साथ पद की शपथ लेने के साथ शपथ ग्रहण कर ली थी। अब जबकि पूरी कैबिनेट गठित हो गई है तो सीएम विभागों के बंटवारे का काम भी पूरा करने में जुटे हैं। यह तय है कि सामान्य प्रशासन विभाग सीएम अपने पास रखेंगे और बाकी विभागों को उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के बीच बांटेंगे।