Raisen: जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान जाले देख सीएमएचओ भड़क गए। यहां उनके और महिला डॉक्टरों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई। यहां से सभी लोग सिविल सर्जन कक्ष में पहुंचे। यहां फिर बहस हो गई। जालों पर नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ ने महिला डॉक्टर से कहा आप मेडिकल कॉलेज से पढ़कर आई है, पता है वहां क्या एटीट्यूड होता है। इस पर मामला और गर्मा गया। महिला डॉक्टर्स ने कहा अंगुली दिखाकर बात मत कीजिए। आप जूनियर है, पैसे देकर सीएमएचओ बन गए।
इस पर सीएमएचओ और गुस्सा गए। उन्होंने कहा मुझे पता है, आप लोग पैसा लेकर मरीजों को प्राइवेट भेजते हैं। अस्पताल में निरीक्षण करने तक नहीं आते हैं। इस पर महिला डॉक्टरों ने कहा-सबसे बड़े भ्रष्ट आप हैं। पूरे जिले में डॉक्टर काम नहीं कर रहे हैं, आपके पास लिफाफे जो आते हैं। हम पूरा मामला विधायक प्रभुराम चौधरी को भेजेंगे।
सीएमएचओ |
महिला डॉक्टर |
डॉ. खत्री बोले- महिला डॉक्टर छुट्टी की सूचना नहीं देतीं। |
महिला डॉक्टर ने कहा- आप पैसे देकर सीएमएचओ बने। |
महिला डॉक्टरों ने काम बंद किया
इस बहस के बाद महिला डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। इसके बाद महिला चिकित्सक डॉ. सुनीता अतुलकर, डॉ. ज्योत्सना भीमटे, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. शबाना मसूद एकजुट होकर शिकायत करने के लिए कलेक्टर के पास पहुंच गईं। यहां उन्होंने एमएचओ डॉ. दिनेश खत्री को हटाने की मांग कर डाली।