बेहद कम उम्र में मिल रहा बड़ी-बड़ी फिल्मों का ऑफर, जानिए क्यों मेकर्स जता रहे हैं भरोसा

सलमान खान के बाद अब संजय दत्त के साथ भी काम करने का मौका

Editor
Published on: 3 Nov 2022 6:35 AM GMT
बेहद कम उम्र में मिल रहा बड़ी-बड़ी फिल्मों का ऑफर, जानिए क्यों मेकर्स जता रहे हैं भरोसा
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo


अभिनेत्री पलक तिवारी ने बहुत कम उम्र में अपनी पहचान बना ली है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक की सोशल मीडिया में फैन फॉलाइंग किसी भी बड़े सितारे से कम नहीं है। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। श्वेता को इस मनोरंजन इंडस्ट्री में काम करते हुए काफी समय हो गया। अपने काम से श्वेता ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह भी बनाई है। वहीं उनकी बेटी पलक तिवारी भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लुक्स और अपनी खूबसूरती को लेकर पलक चर्चा में बनी रहती हैं। बेहद कम उम्र में पलक को बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं।

Palak Tiwari

बता दें कि पलक ने अब तक म्यूजिक वीडियो के साथ ही अरबाज खान की फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' में नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों खबरें आई थी कि पलक तिवारी अब सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में भी नजर आएंगी। इस खबर ने पलक के साथ ही उनके फैंस को खुश कर दिया है। उनके और फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है कि पलक के हाथों में एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है।

बताया गया है कि पलक को सलमान खान के बाद अब संजय दत्त के साथ भी काम करने का मौका मिलने वाला है। संजय दत्त की फिल्म 'द वर्जिन ट्रीÓ में उन्हें कास्ट कर लिया गया है। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी पर बेस्ड है। पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का फस्र्ट लुक भी शेयर किया है। इस छोटे से वीडियो में फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स के नाम भी मैंशन किए गए हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि पलक का नाम भी इसमें नजर आ रहा है। पलक ने फस्र्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'प्यार आपको सिखा देता है अपनी आंखों को बंद कैसे रखा है, यहां तक कि जब बात जिंदगी और मौत की भी होÓ।

फिल्म से जुड़े इस वीडियो को काफी हॉरर बनाने की कोशिश की गई है। बता दें कि द वर्जिन ट्री के फस्र्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म के फस्र्ट लुक की तारीफ कर रहे हैं। पलक के फैंस भी इस अनाउंसमेंट से काफी खुश हैं। अब इसके फैंस पलक को पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।

Editor

Editor

Next Story