टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की तबियत हुई ख़राब किडनी में हुआ इन्फेक्शन, अस्पताल में हुई भर्ती फैंस कर रहे है दुआ

मशहूर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मुख्य किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर एक पूरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद इनके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल शिवांगी जोशी को लेकर खबरें हैं कि एक्ट्रेस इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस इस खबर को सुनने के बाद पूरी तरह बस परेशान नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद एक फोटो अपलोड करते हुए अपनी बीमारी के बारे में अपने चाहने वालों को बताया है। दरअसल शिवांगी जोशी की किडनी में इंफेक्शन हुआ है जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट शेयर करते हुए एक फोटोस सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
फोटोस में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री हॉस्पिटल के बेड में लेटी हुई है और उनके ग्लूकोस चढ़ रही है। शिवांगी नारियल पानी पीती हुई दिखाई दे रही हैं। वही एक्ट्रेस के दूसरे हाथ में पट्टी बंधी हुई है। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने हेल्थ अपडेट देते हुए फैंस को बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं, एक्ट्रेस ने बताया कि किडनी इन्फेक्शन की वजह से वह काफी परेशान रही लेकिन परिवार, फैंस और डॉक्टरों का पूरा सपोर्ट रहा।
शिवांगी जोशी ने बताया कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी और फिर से टेलीविजन पर धमाल करती हुई नजर आएंगी। इसके साथ ही शिवांगी जोशी ने अपने सभी चाहने वालों से गुजारिश की है कि सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। बता दे इस तस्वीर को शिवांगी जोशी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर साझा किया है और वहां इनके 7.8 मिलियन फॉलोवर हैं।