क्या अंतरिक्ष से सूर्य सफेद दिखाई देता है, जानिए सूर्य का असली रंग
क्या अंतरिक्ष से सूर्य दिखाई देता है सफेद? जानिए सूर्या का असली रंग
अगर किसी से भी पूछा जाए सूर्य के किस रंग का होता है तो ज्यादातर लोग इसे पीला और लाल रंग का बताएंगे। लेकिन हकीकत में सूर्य का रंग कुछ और ही है। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री स्टॉक केली ने सूर्य के रंग की पुष्टि करते हुए बताया कि पृथ्वी पर रहते हुए हमें सूर्य पीले और लाल रंग का दिखाई देता है, इसकी वजह प्रकाश (Light) की फिजिक्स है, और इसी वजह से हमें सूर्य पीले और लाल रंग का दिखाई देता है। स्टॉक केली ने सोशल मीडिया पर सूर्य की सफेद रंग की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि असली में सूर्य सफेद रंग का है।
पृथ्वी के वायुमंडल के कारण हमें सूर्य पीला और लाल रंग का दिखाई देता है लेकिन जब हम एक बार पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर निकल जाते हैं तो सूर्य सफेद रंग का दिखाई देने लगता है। हम पृथ्वी पर रहकर सूर्य को सफेद रंग का नहीं देख सकते है क्योंकि सूर्य के प्रकाश हमारी आंखों में फोटोरिसेप्टर कोशिकाओं पर असर होता है। इससे सभी रंग एक साथ मिल जाते हैं।
जब प्रकाश के सभी रंग आपस में मिल जाते हैं, तो वह सफेद रंग खत्म हो जाता है और इसी कारण सूर्य पृथ्वी पर पीला, लाल और अंतरिक्ष से सफेद दिखाई देता है। पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य के रंग में एक मुख्य भूमिका निभाता है। जब सूर्य की रोशनी बहुत सारे वायुमंडल से गुजरती है, जैसा कि सूर्योदय और सूर्यास्त के मामले में होता है। तो लाल रोशनी और ज्यादा बिखरी होती है। इस दौरान सबसे लंबी तरंग लाल प्रकाश का बहुत अधिक हिस्सा हमारी आंखों तक पहुंचता है और सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य हमें लाल रंग का दिखाई देता है।
हालांकि इसका हमारी आंखों पर कोई असर नहीं होता। सूर्य की रोशनी में जो भी एक्स-रे और गामा-रे रेडिएशन होता है, वह जमीन के करीब आने से पहले फिल्टर हो जाता है।