UIDAI ने लिया बड़ा फैसला, अब 10 साल पुराना आधार कार्ड अपडेट करवाना हुआ अनिवार्य

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड को 14 जून  अपडेट कराने की ऑनलाइन की सुविधा मुफ्त कर रखी है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान के तौर पर दी गई है। वही इस बयान के जारी होने
 | 
Aadhar card

UIDAI:भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड को 14 जून  अपडेट कराने की ऑनलाइन की सुविधा मुफ्त कर रखी है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान के तौर पर दी गई है। वही इस बयान के जारी होने से पहले लोगों को आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए पोर्टल पर ₹25 शुल्क देना पड़ता था।

 

वही यूआईडीएआई के इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। यूआईडीएआई ने इस फैसले को 3 महीने तक बढ़ा दिया है। 15 मार्च से 15 जून तक आपको आधार कार्ड से संबंधित किसी भी तरह के अपडेट के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा।


आधार नामांकन और अघतन विनिमय, 2016 के मुताबिक आधार संख्या वाले धारक के नामांकन के लिए प्रत्येक 10 वर्ष पूरे होने पर सहायक दस्तावेजों को कम से कम एक बार अघतन कराना अनिवार्य है।  जारी किए गए बयान में कहा गया कि यह मुफ्त सेवा केवल आधार की वेबसाइट पोर्टल पर ही उपभोक्ता को मिल रही है। वहीं अगर आप भौतिक आधार केंद्रों पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट कर आते हैं तो हमेशा की तरह आपको ₹50 का शुल्क देना पड़ेगा।

 

बता दें कि कई बार आधार कार्ड में कुछ चीजों को अपडेट कराने के लिए आपको ऑफलाइन रूप से आधार केंद्रों पर जाना पड़ता है जिसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज देने पड़ते हैं। वही आधार कार्ड में ज्यादातर अपडेट आप ऑनलाइन के माध्यम से भी कर सकते हैं। आप ऑनलाइन के माध्यम से अपना नाम, जन्मतिथि, एड्रेस, लिंग और लैंग्वेज को अपडेट कर सकते हैं वही इन सब चीजों को करने के लिए आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।

आधार कार्ड में ऑनलाइन अपना नाम अपडेट करने के लिए आपको किसी भी आईडी प्रूफ की आवश्यकता पड़ती है। वहीं अगर आपको अपने आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ बदलने है तो इसके लिए आपको जन्मपत्री को स्कैन करके अटैच करना पड़ता है। आप अपनी आधार की भाषा भी बदल सकते हैं वर्तमान समय में आधार कार्ड के लिए 13 भाषा मान्य है।