मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर करने जा रहे सगाई कंफर्म हुई इंगेजमेंट की डेट! पेरिस में दोनों करेंगे सगाई डेट आई सामने

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर कई सालों से एक-दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। ऐसे में लगातार इनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ही फिल्मों से लंबे समय से दूर हैं, ऐसे में ये लगातार विदेशों में अपनी वेकेशन इंजॉय करते नज़र आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। खबर है कि दोनों जल्द ही विदेश में इंगेजमेंट करने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने तारीख भी तय कर ली है। मल्लिका-अर्जुन की सगाई की इन खबरें ने एक बार फिर बॉलीवुड की गलियारों को गर्म कर दिया है।
दरअसल ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने इस बात को कंफर्म किया है। उमैर संधू ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए बताया कि 'ब्रेकिंग न्यूज, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले सप्ताह पेरिस में सगाई करने वाले हैं। उमैर संधू के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल खड़ी कर दी है। अब हर तरफ बस मलाइका और अर्जुन की ही बातें चल रही हैं। उमैर संधू का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हालांकि अभी तक मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है, और ना ही उनके किसी करीबी ने इस बारे में कोई जिक्र किया है। खैर, अगर इस खबर में कोई सच्चाई है तो इस बारे में जल्द ही पता चल जाएगा।