Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय और टाइगर के साथ दिखाई देंगी सोनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” में एंट्री करेंगी।  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपकमिंग फिल्म को लेकर फैन्स को यह बड़ी जानकारी दी है
 | 
v

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” में एंट्री करेंगी।  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपकमिंग फिल्म को लेकर फैन्स को यह बड़ी जानकारी दी है.  सोशल मीडिया पर सोनाक्षी ने टाइगर श्रॉफ़ को बर्थडे  विश करते हुए एक खास पोस्ट शेयर की जिसके साथ उन्होंने बताया कि अब वे साथ काम करेंगे, इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक मीडिया से बात करते हुए इस बात पर हामी भरी थी।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा है, वहीं अब वह इस फिल्म में पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने जा रही हैं, इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने दर्शकों से यह भी अपील की कि वह सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को ज़रूर देखें। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सबसे पहले अक्षय कुमार के साथ 2012 में राउडी राठौर में काम किया था, जबकि इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया था, इसके बाद अक्षय कुमार और सोनाक्षी  सिन्हा ने “वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा”और “हॉलिडे”के साथ “मिशन मंगल” में भी काम किया।

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म्स

आपको बता दें की सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ डेब्यू किया था। आखिरी बार हुमा कुरैशी के साथ फिल्म डबल एक्सेल में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी ने अपना वजन भी बढ़ाया था। वही फिल्म में सोनाक्षी  सिन्हा और हुमा की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही।  आने वाले समय में सोनाक्षी सिन्हा अब संजय लीला भंसाली की सीरीज “हीरा मंडी”में नजर आएंगी, जिसके बाद इस सीरीज का फर्स्ट लुक भी सामने आया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं.  वही आपको बता दें कि हीरा मंडी फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।