पहले बोला भाई और अब स्वरा भास्कर ने कर ली शादी! फहाद अहमद से शादी के बाद विवादों में घिरी एक्ट्रेस

पहले बोला भाई और अब स्वरा भास्कर ने कर ली शादी! फहाद अहमद से शादी के बाद विवादों में घिरी एक्ट्रेस
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गुरुवार 16 फरवरी को अचानक अपनी शादी का ऐलान कर दिया। इससे उनके फैंस हैरान रह गए। स्वरा भास्कर के शादी के इस ऐलान के बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोलर के निशाने पर आ गई। स्वरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरहसल स्वरा ने जिस शख्स से शादी की है। इस शख्स को स्वरा ने कुछ दिन पहले अपना भाई कहकर रूबरू करवाया था। इस वजह से लोग हैरान रह गईं और सोशल मीडिया के द्वारा स्वरा पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहें है और उन्हों खरी खोटी सुना रहें है।
स्वरा भास्कर की पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिस मे उन्होने फहाद अहमद के साथ शादी करने की जानकारी दी। स्वरा में वीडियो के कैप्शन में लिखा ’कभी कभी आप किसी ऐसी चीज़ की दूर दूर तक खोज करते है, को ठीक आपके बगल में होते है। हम प्यार की तलाश में थे,लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है, पर यह तुम्हारा है!
फहाद अहमद कोन है?
स्वरा भास्कर के वजह सर फहाद अहमद भी चर्चा में आने लगें। बता दे फहाद अहमद का फिल्मों से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। वह राजनीति से ताल्लुक रखते है। समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं।
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर हुई ट्रॉल
स्वरा भास्कर के शादी के ऐलान के बाद उन्होंने बढ़ाई देने वालो से ज्यादा उन्होने ट्रॉल करने वालो की संख्या ज्यादा है। स्वरा भास्कर का एक पुराना ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हों रहा है। स्वरा भास्कर ने दो फरवरी को ट्वीट करके फहाद को जन्मदिन की बधाई दी थी। इसी ट्वीट में उन्होंने फहाद को शादी करने की सलाह देते हुए भाई भी कहा था। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक फहाद मियां! भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे। खुश रहो, आबाद रहो.. उम्र हो रही है अब शादी कर लो!' उनके यह ट्वीट के चलते ए जमकर ट्रॉल होने लगीं है।