MP news : मध्यप्रदेश शासन में फिर हुआ अधिकारियों का तबादला, आईपीएस समेत राज्य पुलिस अधिकारी शामिल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने अधिकारियों के फिर तबादले किए मध्यप्रदेश शासन ने चार अलग अलग आदेश निकाले हैं जिसमें IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश हैं।

Vikas Malviya
Published on: 26 May 2023 3:43 PM GMT
MP news : मध्यप्रदेश शासन में फिर हुआ अधिकारियों का तबादला, आईपीएस समेत राज्य पुलिस अधिकारी शामिल
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo


भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने अधिकारियों के फिर तबादले किए हैं गौरतलब है कि इसके पहले भी कई बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी शासन व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं कुछ दिन पहले उन्होंने कई अधिकारियों को मंच पर ही फटकार लगाई थी और उन्हें सस्पेंड भी कर दिया था।




ग्रह विभाग ने जारी किया आदेश

वही शुक्रवार को ग्रहण मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है जबकि मध्यप्रदेश शासन ने चार अलग अलग आदेश निकाले हैं जिसमें IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला का आदेश हैं। मप्र गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी डीपी गुप्ता को ADGP होमगार्ड जबलपुर से स्थानांतरित कर ADGP पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है।

इन अधिकारियो का तबादला

उधर पुलिस मुख्यालय से जारी तबादला आदेशों में सिवनी में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक महेश दुबे को विशेष शाखा जोन पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है जबकि कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बृजेन्द्र उरमलिया को उमरिया से कटनी साथ ही अजय त्रिपाठी को सतना से जबलपुर ट्रांसफर किया है जबकि जितेंद्र गोसर को धार से उज्जैन एवं बालमुकुंद रघुवंशी को बैतूल से भोपाल (नगरीय) एवं एक अन्य आदेश में नर्मदापुरम में पदस्थ इंस्पेक्टर हेमंत श्रीवास्तव को भोपाल (नगरीय) भेजा है।















Vikas Malviya

Vikas Malviya

Next Story